प्रतापगढ़: मानिकपुर इलाके में दुष्कर्म और हत्या मामले में वांछित अभियुक्त शुभम सोनकर पर इनाम बढ़कर हुआ ₹50,000
मानिकपुर थाना क्षेत्र के हत्या व दुष्कर्म समेत गंभीर अपराधों में वांछित शुभम सोनकर पर आईजी प्रयागराज ने बुधवार दोपहर 2.30 बजे ₹50,000 का इनाम घोषित किया है। इससे पूर्व एसपी प्रतापगढ़ ने उस पर ₹25,000 का इनाम रखा था। पुलिस की टीमें सर्विलांस और दबिश के जरिए फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए उसे पुरस्कृत किया जाएगा।