प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में नगर में सेवा संकल्प अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है जिसके तहत नगर के विभिन्न वार्डों में साफ़ सफ़ाई स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । जन्मदिन के दिन स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्ज्वलन, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीपदान तथा दीपोत्सव विभिन्न मंदिरों में हवन पूजन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ नगरपालिका परिषद पडरौना द्वारा जूनियर हाईस्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान से की गई। पालिकाध्यक्ष ने स्वयं सफाई अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर नगर केवल नगरपालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है इसके पश्चात नगरपालिका कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा पडरौना को और अधिक सुंदर, स्वच्छ एवं विकसित बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। सेवा संकल्प अभियान पखवाड़ा के पूरे कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल मनोज विश्वकर्मा राकेश विश्वकर्मा रितेश शर्मा अभिषेक शर्मा अमित सोनी ब्रजेश शर्मा संतोष विश्वकर्मा छेदी विश्वकर्मा नीरज मिश्रा रोहन विश्वकर्मा आकाश वर्मा अभय मारोदिया भास्कर पाठक अमित तिवारी नन्हे पाण्डेय डीपीएम नीरज, संदीप निगम राजेश कुशवाहा अनिल पाण्डेय भरत चौधरी बिपिन जायसवाल गौरव चौबे सबलू दुबे विनय गौड़ आदर्श जायसवाल सफाई नायक अनिल अरुण घनश्याम के अलावा सफाईमित्र सहित सभी वार्डों के सदस्य बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं..
#kushinagar #KushinagarNews #पडरौना #कुशीनगर #SevaPakhwada #padraunanagarpalika विनय जायसवाल Manish Kumar Jaiswal