मुगलसराय: सकलडीहा: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 729 वाहनों का चालान, ₹9,10,000 का जुर्माना लगाया गया
चंदौली जिले में रविवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट,तीन सवारी,ब्लैक फिल्म लगे वाहन,नियमों का उल्लंघन करने वाले आदि के विरुद्ध कुल 729 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान ₹910000 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसी प्रकार लोगों को यातायात अपराधों के बारे में बताकर जागरूक किया गया।