मुगलसराय: अलीनगर स्थित महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से तीन बिछड़े दंपत्ति आज पुनः एक साथ रहने को हुए राजी
अलीनगर स्थित महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र द्वारा बिछड़े दंपतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार शाम को पारिवारिक विवाद के संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्रों को जरिए नोटिस व मोबाइल द्वारा सूचित कर बुलाकर समझा-बुझाकर तीन पिछड़े दंपतियों को राजी-खुशी घर भेजा गया।