बिंदकी: बिंदकी कस्बे में बिना परमिट के स्कूली बच्चों को ले जा रही दो ओमनी वैन को एआरटीओ ने पकड़ा, किया सीज
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहा व खजुहा चौराहा दो अलग-अलग स्थान में दो अलग-अलग प्राइवेट स्कूल के बच्चों से भरी दो ओमनी वैन गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे एआरटीओ संतोष कुमार ने पकड़ लिया और दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया। बताया गया कि बिना परमिट के प्राइवेट स्कूलों के द्वारा ओमनी वैन से बच्चों को लाने ले जाने का काम किया जा रहा है।