पोकरण: फोर्ट रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी,कांग्रेस ने करण सिंह उचियारड़ा को जोधपुर लोकसभा का किया प्रत्याशी घोषित
कांग्रेस ने आज अपनी दूसरी सूची जारी की जिसमे जोधपुर लोकसभा से करण सिंह उचियारड़ा को प्रत्याशी घोषित किया गया ।जिसके बाद आज शाम फोर्ट रोड पर ब्लॉक अध्य्क्ष विजय व्यास,यूथ कांग्रेस जिला अध्य्क्ष गोपाल जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मुंह मीठा करवाया ।वही अब मुकाबला जल शक्ति मंन्त्री गजेंद्र सिंह और करण सिंह उचियारड़ा के बीच होगा।