पोकरण: फाल्गुन माह की दूज पर रामदेवजी के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु सुबह से लेकर शाम तक हजारो श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
फाल्गुन माह की दूज के अवसर पर आज लोकदेवता बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु रामदेवरा पहुँचे। सुबह से लेकर शाम तक हजारो श्रद्धालुओं ने रामदेवजी की समाधि के दर्शन किये। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसको लेकर पुलिस प्रशाषन ओर ग्राम पंचायत ने पुख्ता बनोबस्त किये । वही श्रद्धालु भी गुलाल ओर अबीर उड़ाते हुए रामदेवरा पहुँचे।