पोकरण: रामदेवरा में रेलवे स्टेशन रोड पर धर्मशाला में बिजली का कार्य करते हुए युवक दो मंजिल से गिरा नीचे हुआ गंभीर घायल
रामदेवरा में मंगलवार को एक युवक बिजली का कार्य करते समय रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक धर्मशाला से नीचे गिर गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे रामदेवरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जोधपुर रेफर किया गया।