पोकरण: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस थाना पोकरण ने क्षेत्र के 15 आदतन अपराधियों को की पाबंद करने की कार्रवाई
पुलिस थाना पोकरण क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पोकरण पुलिस ने 15 आदतन अपराधियों को 110 के तहत आगामी 6 माह के लिए पाबंद करने की कार्रवाई की। थाना अधिकारी नाथू सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व क्षेत्र के सभी आदतन अपराधियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है ।