पोकरण: भेसड़ा में मोतीसिंह की ढाणी में पशु बाड़े में बंधी भेड़ बकरियों पर अज्ञात जानवर ने किया हमला, 33 भेड़ व 1 बकरी की मौत
पोकरण क्षेत्र के भैंसडा गांव में मोती सिंह की ढाणी निवासी चंदन सिंह की 33 भेड और एक बकरी को रविवार की रात में अज्ञात जानवर ने अपना शिकार बना लिया सुबह जब चंदन सिंह अपने पशु बारे में गए तो वहां पर भेड़ बकरियां मरी हुई मिली पशु पालक ने इसकी सूचना सकदा पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया