प्रतापगढ़: गोकुलपुर के पास सड़क पार कर रही महिला को ऑटो ने मारी टक्कर, घायल को इलाज के लिए कराया गया भर्ती
महुवाए गांव की रहने वाली उर्मिला देवी( 40) शुक्रवार को शाम 5:30 घरेलू काम से लोहियानगर बाजार सामान लेने गई थी।वापस घर पैदल लौटने के दौरान गोकुलपुर के पास वह हाइबे की सड़क क्रास करने लगी। तभी अमेठी की तरफ जा रही ऑटो ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके से ऑटो चालक भाग निकला। इस दौरान लोगो की भीड़ जमा हो गई।