प्रतापगढ़: पूरेबाबू गांव में समाजसेवियों द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे एसपी, कंबल दान को बताया पुनीत कार्य
शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे एसपी प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस ठंड में जरूरतमंदों को कंबल देना इससे बड़ा पुनीत कार्य कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। ट्रस्ट के पदाधिकारी के प्रति एसपी ने आभार ज्ञापित किया।एसपी प्रतापगढ़ ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया।