प्रतापगढ़: दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का राजकीय आईटीआई में हुआ समापन
दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को शाम 5 बजे राजकीय आईटीआई प्रतापगढ़ में हुआ। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, कुश्ती आदि खेलों का आयोजन किया गया था। विजेताओं को समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने पुरस्कृत किया और कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और शारीरिक विकास होता है।