प्रतापगढ़: पट्टी कस्बे में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर उतरे अधिकारी, कुछ को हटवाया और कुछ को दी चेतावनी
कुंभ मेले की तैयारी जोर-शोर से प्रतापगढ़ जनपद में भी चल रही है। शासन के निर्देश पर सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। गुरुवार को जहां कस्बे के व्यापारियों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। वहीं शुक्रवार को एसडीएम तनवीर अहमद सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ईओ नगर पंचायत कोतवाल आलोक कुमार नगर पंचायत के बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटवाया।