प्रतापगढ़: महाकुंभ के दृष्टिगत चिलबिला से जोगापुर तक बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटाया गया
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। शुक्रवारा शाम 4 बजे तक शहर के विभिन्न इलाके में चार घंटे तक बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। पहले दिन चिलबिला से जोगापुर तक 301 दुकानों में तोड़फोड़ कर अतिक्रमण हटाया गया। महाकुंभ के रूट पर अतिक्रमण के कारण शहर में जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की।