प्रतापगढ़: हैसी बाजार में युवक की गोली मारकर हत्या, पीएम के बाद शव घर पहुंचा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
शिवरा गांव निवासी मो समीम की हत्या में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में दविश दे रही हैं। शुक्रवार दोपहर बाद में शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर घर पर कोहराम मच गया।शव घर पहुचने पर गांव तथा पडोस के लोगों की भीड इकट्ठा हो गई । पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।