Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

#Autism #DrNupur #Health

Ghailarh, Madhepura | Jun 4, 2026

MORE NEWS

🔴 बीती रात मधेपुरा के चिल्ड्रेन पार्क के समीप स्कॉर्पियो से दुर्घटनाग्रस्त महिला की मौत के बाद मृतका के परिवार से मिलने पहुँची मुख्य पार्षद। 

📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 बीती रात मधेपुरा के चिल्ड्रेन पार्क के समीप स्कॉर्पियो से दुर्घटनाग्रस्त महिला की मौत के बाद मृतका के परिवार से मिलने पहुँची मुख्य पार्षद। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 5, 2026

🔴 बिहार सरकार का फर्जी बोर्ड लगे स्कॉर्पियो से स्मैक की तस्करी। पूर्णियाँ पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार, दोनों आरोपी मधेपुरा जिले के।

📹 Pankaj Bhartiya मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 बिहार सरकार का फर्जी बोर्ड लगे स्कॉर्पियो से स्मैक की तस्करी। पूर्णियाँ पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार, दोनों आरोपी मधेपुरा जिले के। 📹 Pankaj Bhartiya मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 4, 2026

🔴 मधेपुरा शहर के चिल्ड्रेन पार्क के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई। इस दुर्घटना में घर में सो रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बेटे घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। टूटे हुए घर से बोलेरो को पीछे खींच कर बाहर निकाला।

मृतका की पहचान पंचमुखी चौक वार्ड-16 निवासी शंकर साह की पत्नी सरस्वती देवी (55) के रूप में हुई है। बुधवार रात करीब 11 बजे दक्षिण दिशा से तेज गति से आ रही बोलेरो चिल्ड्रेन पार्क के पास मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और सीधे एक झोपड़ी में जा घुसी। हादसे के समय घर में कुल 12 लोग सो रहे थे। वाहन की टक्कर से सरस्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका अपने पीछे पांच पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इनमें से दो पुत्र विवाहित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद उनमें से एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दो अन्य को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों की पहचान विशाल कुमार, बिपिन कुमार और छोटू कुमार के रूप में हुई है। सभी को मामूली चोटें आई हैं। वाहन चालक भी घायल हुआ है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बोलेरो सवार युवकों के मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। लोगों का कहना है कि वाहन काफी तेज गति में था, जिसके कारण चालक मोड़ पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। मृतका के भतीजे विशाल कुमार ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 मधेपुरा शहर के चिल्ड्रेन पार्क के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई। इस दुर्घटना में घर में सो रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बेटे घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। टूटे हुए घर से बोलेरो को पीछे खींच कर बाहर निकाला। मृतका की पहचान पंचमुखी चौक वार्ड-16 निवासी शंकर साह की पत्नी सरस्वती देवी (55) के रूप में हुई है। बुधवार रात करीब 11 बजे दक्षिण दिशा से तेज गति से आ रही बोलेरो चिल्ड्रेन पार्क के पास मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और सीधे एक झोपड़ी में जा घुसी। हादसे के समय घर में कुल 12 लोग सो रहे थे। वाहन की टक्कर से सरस्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका अपने पीछे पांच पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इनमें से दो पुत्र विवाहित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद उनमें से एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दो अन्य को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों की पहचान विशाल कुमार, बिपिन कुमार और छोटू कुमार के रूप में हुई है। सभी को मामूली चोटें आई हैं। वाहन चालक भी घायल हुआ है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बोलेरो सवार युवकों के मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। लोगों का कहना है कि वाहन काफी तेज गति में था, जिसके कारण चालक मोड़ पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। मृतका के भतीजे विशाल कुमार ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 4, 2026

#Autism #DrNupur #Health - Ghailarh News