लखीसराय: JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार बड़हिया में पत्रकार का हालचाल लेने पहुंचे, तेजस्वी को दी चुनौती
बड़हिया पहुंचे शुक्रवार 4 बजे JDU के मुख्य प्रवक्ता तथा विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार। जहां उन्होंने पत्रकार सुनील कुमार के आवास पर पहुंचकर उनका हलचल जाना।बता दें कि सुनील कुमार की तबीयत थोड़ी खराब है। जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही नीरज कुमार उनसे मिलने पहुंचे थे।उपस्थित पत्रकार के समक्ष उन्होंने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया और खुली चुनौती दी।