रजौन: कटियामा चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, क्षेत्र में कोहराम
Rajaun, Banka | Jul 6, 2025 रजौन थाना क्षेत्र के कटियामा चौक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय युवक शीलू कुमार की मौत हो गई । वह सिंहनान पंचायत के भगवानपुर गांव वार्ड नंबर 14 का रहने वाला था । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है । घटना रविवार रात करीब 10:00 बजे की है।