बड़गांव: नऊवा के खानू मंगरी में विधायक पुष्कर लाल डांगी ने तीन दिवसीय मेले का समापन किया
उदयपुर जिले के नऊवा के खानू मंगरी में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने गुरुवार शाम 5 बजे तीन दिवसीय मेले का समापन किया। नऊवा के खानू मंगरी स्थित चतुर सिंह बावजी की स्मृति व निरंजन नाथ आचार्य की पुण्यतिथि पर आयोजित 3 दिवसीय मेले का समापन हुआ। इस अवसर पर मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने चतुर सिंह बावजी व निरंजन नाथ आचार्य की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की।