बड़गांव: घासा के विडीयारेट में अज्ञात कारणों से लगी आग, खेत की बाड़ व पेड़-पौधे जलकर हुए राख
उदयपुर जिले के घासा के विडीयारेट में गुरुवार शाम 5 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे खेत की बाड़ व पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। ग्राम पंचायत घासा के विडियारेट में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि बीड़े में अचानक आग लग गई। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।