Public App Logo
जिला प्रशासन की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा जमुई जमुई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से जिला प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल समेत जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चे, शिक्षक और आमलोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा स्टेडियम से निकलकर शहर की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने की अपील की। प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। - Jamui News