कुंडा: मानिकपुर इलाके के एक गांव में रेप के बाद हत्या, नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार
मानिकपुर पुलिस ने 19 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में उसके नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने सोमवार सुबह 11 बजे बताया की रविवार को युवती के शव मिला था। जांच के अनुसार, आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की और शव को बाग में पेड़ से लटका दिया था। मामले में केस दर्ज कर नाबालिग प्रेमी को गिरफ़्तार कर उसके दो दोस्तों की तलाश में जुटी है।