Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

नाबालिग दुष्कर्म कांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ऐपवा-माले का प्रतिरोध मार्च, न्याय की मांग तेज। फतेहपुर दुष्कर्म कांड में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश, 22 जून के ताजपुर थाना घेराव में शामिल होने की अपील। समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर पंचायत में नाबालिग दुष्कर्म कांड के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ऐपवा (अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन) और भाकपा माले के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। महिला थाना कांड संख्या 61/26 से जुड़े इस मामले में प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। फतेहपुर पंचायत भवन परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर घटना के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में मामले को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। सभा को संबोधित करते हुए माले नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि महिला थाना कांड संख्या 61/26 के आरोपी को बचाने की साजिश रची जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि पीड़ित परिवार को डराने, धमकाने और मामले को मैनेज करने की कोशिश करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। माले नेता मनोज कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से 22 जून को ताजपुर थाना घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि न्याय के लिए जनदबाव बनाना जरूरी है। प्रतिरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी, पीड़िता के परिवार की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम में ऐपवा और भाकपा माले के कई नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीणों ने भाग लिया और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। #Samastipur #Tajpur #Fatehpur #BiharNews #SamastipurNews #JusticeForVictim #WomenSafety #AIPWA #CPIML #ProtestMarch #BreakingNews #CrimeNews #BiharUpdate #LatestNews #JusticeDemand #TajpurNews #StreamBihar #BiharBreaking #TrendingNews #WomenRights

Ujiarpur, Samastipur | Jun 21, 2026

MORE NEWS