जहरीले झाग के बीच छठ व्रतियों ने यमुना में दिया सूर्य को अर्घ्य, प्रशासन के दावों की खुली पोल
नई दिल्ली. लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर यमुना नदी में फैले जहरीले सफेद झाग के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया. ओखला बैराज के पास नदी की सतह पर प्रदूषण के कारण जमा हुए मोटे और जहरीले झाग के बावजूद बड़ी संख्या में छठ व्रती कमर तक पानी में खड़े होकर पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना करते नजर आए. प्रशासन द्वारा झाग हटाने के लिए केमिकल छिड़काव और सफाई के तमाम दावों के बावजूद घाटों पर प्रदूषण की भयावह तस्वीर ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, स्वास्थ्य खतरों और चुनौतियों को दरकिनार करते हुए व्रतियों की अटूट आस्था भारी पड़ी और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ छठ महापर्व का अनुष्ठान संपन्न किया.
#ChhathPuja #YamunaRiver #KalindiKunj #DelhiNews #ChhathMahaparv #YamunaPollution #SitamarhiPrimeNews #photooftheday #Facebookpost #photography #viralpost #trendingnow #explorepage #instadaily #picoftheday #fbpost #fbreels #postoftheday #viralphoto #photoforyou #Explore #Nonfollwer #Facebookviralreel
Chhath Puja 2026, Yamuna River Toxic Foam, Kalindi Kunj Ghat Delhi, Chhath Arghya in Yamuna, Delhi Yamuna Pollution News, Okhla Barrage Foam, Chhath Mahaparv Delhi, Sitamarhi Prime News, यमुना में जहरीला झाग, कालिंदी कुंज छठ पूजा, दिल्ली यमुना प्रदूषण समाचार, छठ महापर्व अर्घ्य