रतनगढ़: राजलदेसर थाना अंतर्गत खेत में बनी ढाणी में लगी आग, नई मोटरसाइकिल सहित लाखों का सामान जलकर हुआ राख
राजलदेसर थाना अंतर्गत खेत मे बनी ढाणी में लगी आग, नई मोटरसाइकिल सहित लाखो का सामान जलकर हुआ राख राजलदेसर -आलसर कच्चे मार्ग पर पूनमचंद पुत्र हनुमाना राम नाई की खेत मे बनी ढाणी में आज दोफहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से नई मोटरसाइकिल सहित लाखो का सामान जलकर राख हो गया।