Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

गुहला के गांव खरोदी में बुजुर्ग महिला से पेंशन झपटकर चोर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई हुई वीडियो

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026

MORE NEWS

यमुनानगर मेयर ने नालों और सीवरेज व्यवस्था का लिया जायजा, बंद मिले आईपीएस पर अधिकारियों से जवाब तलब

मेयर ने शहर के नालों, सीवरेज व्यवस्था और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: आगामी मानसून सीजन के दौरान शहर में जलभराव की समस्या न हो, इसे लेकर नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी पूरी तरह से गंभीर नजर आ रही हैं। शहरवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेयर ने प्रशासनिक अमले के साथ मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक लेने के बाद मेयर सुमन बहमनी ने खुद जमीन पर उतरकर शहर के विभिन्न नालों, सीवरेज व्यवस्था और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेयर के साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, हरजीत सिंह, पार्षद संदीप धीमान, उज्जवल ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण सिंगला और पवन प्रताप यादव सहित नगर निगम व पब्लिक हेल्थ के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। मेयर सुमन बहमनी का काफिला सबसे पहले वार्ड नंबर 10 के आजाद नगर क्षेत्र में पहुंचा। यहां उन्होंने खालसा कॉलेज व यमुना नहर के नजदीक से गुजर रहे मुख्य नाले का बारीकी से निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को देखा। इसके बाद मेयर बहमनी जिंदल पार्क के पास स्थित पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा संचालित आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) पर पहुंचीं। वहां इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बंद पड़ा था। उसमें गंदगी व सिल्ट जमा थी। मेयर ने मौके पर ही पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और जवाब-तलब किया कि मानसून सिर पर होने के बावजूद यह स्टेशन बंद क्यों है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि इसे तुरंत चालू किया जाए और यहां जमी गंदगी को साफ कराया जाए। 

-------------
पैदल चलकर देखी नालों की स्थिति, सफाई जल्द पूरी करने के निर्देश - 
आईपीएस के निरीक्षण के बाद मेयर का दस्ता वार्ड 15 के लाजपत नगर पहुंचा। यहां मेयर सुमन बहमनी ने वीआईपी संस्कृति को दरकिनार करते हुए खुद गलियों में पैदल चलकर नालों और नालियों की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद पब्लिक हेल्थ और नगर निगम के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सीवरेज व नालों की केवल ऊपरी सफाई नहीं, बल्कि गहराई तक सिल्ट व गंदगी निकाली जाए। इसके बाद मेयर वार्ड 16 में रेलवे फ्लाईओवर के पास कुलदीप नगर के नाले पर पहुंची। वहां नाले की सफाई के कार्य की गति धीमी पाए जाने पर मेयर ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के इसी क्रम में मेयर ने वार्ड 18 के जोड़ियां गुरुद्वारे के पास लगे आईपीएस और वार्ड 13 के जम्मू कॉलोनी श्मशान घाट के पास बने नालों का भी गहनता से मुआयना किया। यहां से मेयर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व पार्षद भानू प्रताप के साथ जगाधरी के अशोक विहार पहुंची। यहां उन्होंने नाले की सफाई का जायजा लिया। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाला तोड़ने के बाद जो अवशेष उसके आसपास पड़े है, उन्हें तुरंत दुरुस्त करें और रोड सेफ्टी का ध्यान रखते हुए खुले नाले के पास बैरिकेड लगाए। 

------------
आईपीएस और सीवरेज सिस्टम हर वक्त रहे चालू व दुरुस्त - 
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आईपीएस और सीवरेज सिस्टम हर वक्त दुरुस्त और चालू रहने चाहिए। नालों की प्रथम चरण की सफाई का कार्य समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा हो जाना चाहिए। काम में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं भी जलभराव की स्थिति पैदा हुई, तो संबंधित अधिकारियों पर सीधी गाज गिरेगी। उन्होंने सफाई एजेंसी को भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर नालों के सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यमुनानगर मेयर ने नालों और सीवरेज व्यवस्था का लिया जायजा, बंद मिले आईपीएस पर अधिकारियों से जवाब तलब मेयर ने शहर के नालों, सीवरेज व्यवस्था और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: आगामी मानसून सीजन के दौरान शहर में जलभराव की समस्या न हो, इसे लेकर नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी पूरी तरह से गंभीर नजर आ रही हैं। शहरवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेयर ने प्रशासनिक अमले के साथ मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक लेने के बाद मेयर सुमन बहमनी ने खुद जमीन पर उतरकर शहर के विभिन्न नालों, सीवरेज व्यवस्था और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर के साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, हरजीत सिंह, पार्षद संदीप धीमान, उज्जवल ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण सिंगला और पवन प्रताप यादव सहित नगर निगम व पब्लिक हेल्थ के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। मेयर सुमन बहमनी का काफिला सबसे पहले वार्ड नंबर 10 के आजाद नगर क्षेत्र में पहुंचा। यहां उन्होंने खालसा कॉलेज व यमुना नहर के नजदीक से गुजर रहे मुख्य नाले का बारीकी से निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को देखा। इसके बाद मेयर बहमनी जिंदल पार्क के पास स्थित पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा संचालित आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) पर पहुंचीं। वहां इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बंद पड़ा था। उसमें गंदगी व सिल्ट जमा थी। मेयर ने मौके पर ही पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और जवाब-तलब किया कि मानसून सिर पर होने के बावजूद यह स्टेशन बंद क्यों है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि इसे तुरंत चालू किया जाए और यहां जमी गंदगी को साफ कराया जाए। ------------- पैदल चलकर देखी नालों की स्थिति, सफाई जल्द पूरी करने के निर्देश - आईपीएस के निरीक्षण के बाद मेयर का दस्ता वार्ड 15 के लाजपत नगर पहुंचा। यहां मेयर सुमन बहमनी ने वीआईपी संस्कृति को दरकिनार करते हुए खुद गलियों में पैदल चलकर नालों और नालियों की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद पब्लिक हेल्थ और नगर निगम के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सीवरेज व नालों की केवल ऊपरी सफाई नहीं, बल्कि गहराई तक सिल्ट व गंदगी निकाली जाए। इसके बाद मेयर वार्ड 16 में रेलवे फ्लाईओवर के पास कुलदीप नगर के नाले पर पहुंची। वहां नाले की सफाई के कार्य की गति धीमी पाए जाने पर मेयर ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के इसी क्रम में मेयर ने वार्ड 18 के जोड़ियां गुरुद्वारे के पास लगे आईपीएस और वार्ड 13 के जम्मू कॉलोनी श्मशान घाट के पास बने नालों का भी गहनता से मुआयना किया। यहां से मेयर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व पार्षद भानू प्रताप के साथ जगाधरी के अशोक विहार पहुंची। यहां उन्होंने नाले की सफाई का जायजा लिया। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाला तोड़ने के बाद जो अवशेष उसके आसपास पड़े है, उन्हें तुरंत दुरुस्त करें और रोड सेफ्टी का ध्यान रखते हुए खुले नाले के पास बैरिकेड लगाए। ------------ आईपीएस और सीवरेज सिस्टम हर वक्त रहे चालू व दुरुस्त - मेयर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आईपीएस और सीवरेज सिस्टम हर वक्त दुरुस्त और चालू रहने चाहिए। नालों की प्रथम चरण की सफाई का कार्य समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा हो जाना चाहिए। काम में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं भी जलभराव की स्थिति पैदा हुई, तो संबंधित अधिकारियों पर सीधी गाज गिरेगी। उन्होंने सफाई एजेंसी को भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर नालों के सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026

राष्ट्र एकता और अखंडता में डॉ. श्यामा प्रसाद का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा : सुमन बहमनी

देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीक थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी - सुमन बहमनी 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मेयर सुमन बहमनी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

यमुनानगर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं देश की एकता-अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर तिलक नगर स्थित वार्ड 20 के पार्षद विक्रम राणा के निवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सभा को संबोधित करते हुए मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि वे राष्ट्रवाद, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा और राष्ट्र की अखंडता को मजबूत करने के लिए समर्पित किया। देशहित के लिए किए गए उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने उस समय देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि मानते हुए अलगाववादी सोच का डटकर विरोध किया। जम्मू-कश्मीर में लागू दो विधान, दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था के विरुद्ध उन्होंने आवाज उठाई और देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए संघर्ष किया। इसी संघर्ष के दौरान उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह बलिदान देश की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रमाण है।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि आज का दिन केवल श्रद्धांजलि देने का नहीं, बल्कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का भी है। उन्होंने युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र प्रथम की भावना को अपनाते हुए समाज और देश के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और सपनों की झलक दिखाई देती है।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ नहीं होता। उन्होंने सत्ता या पद के लिए नहीं, बल्कि देश की एकता और करोड़ों देशवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। यही कारण है कि उनका जीवन आज भी करोड़ो कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी तथा भारत की एकता और अखंडता के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए और उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, वार्ड पार्षद विक्रम राणा, जयपाल धीमान, परवीन कुमार, विवेक शर्मा, जरनैल सिंह, नरेंद्र गोयल, पूजा रानी, बॉबी, सोम प्रकाश कश्यप, हनी, जोनी, धर्मेंद्र, राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्र एकता और अखंडता में डॉ. श्यामा प्रसाद का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा : सुमन बहमनी देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीक थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी - सुमन बहमनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मेयर सुमन बहमनी ने अर्पित की श्रद्धांजलि यमुनानगर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं देश की एकता-अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर तिलक नगर स्थित वार्ड 20 के पार्षद विक्रम राणा के निवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा को संबोधित करते हुए मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि वे राष्ट्रवाद, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा और राष्ट्र की अखंडता को मजबूत करने के लिए समर्पित किया। देशहित के लिए किए गए उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने उस समय देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि मानते हुए अलगाववादी सोच का डटकर विरोध किया। जम्मू-कश्मीर में लागू दो विधान, दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था के विरुद्ध उन्होंने आवाज उठाई और देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए संघर्ष किया। इसी संघर्ष के दौरान उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह बलिदान देश की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रमाण है। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि आज का दिन केवल श्रद्धांजलि देने का नहीं, बल्कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का भी है। उन्होंने युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र प्रथम की भावना को अपनाते हुए समाज और देश के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और सपनों की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ नहीं होता। उन्होंने सत्ता या पद के लिए नहीं, बल्कि देश की एकता और करोड़ों देशवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। यही कारण है कि उनका जीवन आज भी करोड़ो कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी तथा भारत की एकता और अखंडता के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए और उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, वार्ड पार्षद विक्रम राणा, जयपाल धीमान, परवीन कुमार, विवेक शर्मा, जरनैल सिंह, नरेंद्र गोयल, पूजा रानी, बॉबी, सोम प्रकाश कश्यप, हनी, जोनी, धर्मेंद्र, राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026

फतेहाबाद में दर्जनों युवाओं ने थामा इनेलो का दामन, सुनैना चौटाला ने किया स्वागत
परीक्षाओं में हो रही धांधली और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का सिस्टम से भरोसा उठा : सुनैना चौटाला
फतेहाबाद, 23 जून। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: 
फतेहाबाद में आज इनेलो को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब विभिन्न राजनीतिक दलों को छोडकऱ दर्जनों युवाओं ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इनेलो नेता अमित खरक पुनिया के विशेष प्रयासों की बदौलत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित इस जॉइनिंग कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचीं महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने सभी युवाओं को पार्टी का पटका पहनाकर इनेलो परिवार में शामिल किया। पार्टी का दामन थामने वाले प्रमुख युवाओं में राजेश पूनिया राजू, अंकित कुमार बोदीवली, सूर्या प्रकाश बोदीवाली, किरमल सिंह बबनपुर ढाणी, अंकित कुमार अलीपुर बरोटा, दिनेश धरनिया, राहुल डांगर, दीपक सिरढान, सोनू धांगड़, जतिन धांगड़, अमित सिरढान, सागर रतिया, मुकेश बिश्नोई फतेहाबाद, दीपक पुनिया ढाणी बींगा लांबा, रघुवीर पुनिया, प्रीतम, बिल्लू जांगड़ा, अनिल, मांगेराम, मनजीत और मुकेश शामिल हैं।
इस अवसर पर युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा, आज देश और प्रदेश का युवा इनेलो की जनहितैषी नीतियों में अपनी आस्था जता रहा है। अमित खरक पुनिया के प्रयासों से आज इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का पार्टी से जुडऩा इस बात का प्रमाण है कि युवा वर्ग मौजूदा सरकार और अन्य राजनीतिक दलों की नीतियों से पूरी तरह निराश हो चुका है। आज युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले ने देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। परीक्षाओं में हो रही इस तरह की धांधली और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का इस सिस्टम से भरोसा उठ चुका है, और यही वजह है कि आज का युवा बदलाव के लिए आगे आ रहा है। इनेलो में शामिल होने वाले सभी साथियों को संगठन में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। युवाओं के इसी जोश और ऊर्जा के दम पर आने वाले समय में इनेलो प्रदेश में नया इतिहास रचेगी। इस कार्यक्रम के दौरान इनेलो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहे, इनमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सेल रमेश लाली, फतेहाबाद हलका प्रधान अंगद ढिंगसरा, शहरी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश अरोड़ा, मीडिया प्रभारी अमन शर्मा, बागीराम सोनी, रामस्वरूप दुग्गल, उन्नत बेनीवाल और डॉ. नफे सिंह शामिल थे, जिन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

फतेहाबाद में दर्जनों युवाओं ने थामा इनेलो का दामन, सुनैना चौटाला ने किया स्वागत परीक्षाओं में हो रही धांधली और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का सिस्टम से भरोसा उठा : सुनैना चौटाला फतेहाबाद, 23 जून। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: फतेहाबाद में आज इनेलो को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब विभिन्न राजनीतिक दलों को छोडकऱ दर्जनों युवाओं ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इनेलो नेता अमित खरक पुनिया के विशेष प्रयासों की बदौलत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित इस जॉइनिंग कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचीं महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने सभी युवाओं को पार्टी का पटका पहनाकर इनेलो परिवार में शामिल किया। पार्टी का दामन थामने वाले प्रमुख युवाओं में राजेश पूनिया राजू, अंकित कुमार बोदीवली, सूर्या प्रकाश बोदीवाली, किरमल सिंह बबनपुर ढाणी, अंकित कुमार अलीपुर बरोटा, दिनेश धरनिया, राहुल डांगर, दीपक सिरढान, सोनू धांगड़, जतिन धांगड़, अमित सिरढान, सागर रतिया, मुकेश बिश्नोई फतेहाबाद, दीपक पुनिया ढाणी बींगा लांबा, रघुवीर पुनिया, प्रीतम, बिल्लू जांगड़ा, अनिल, मांगेराम, मनजीत और मुकेश शामिल हैं। इस अवसर पर युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा, आज देश और प्रदेश का युवा इनेलो की जनहितैषी नीतियों में अपनी आस्था जता रहा है। अमित खरक पुनिया के प्रयासों से आज इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का पार्टी से जुडऩा इस बात का प्रमाण है कि युवा वर्ग मौजूदा सरकार और अन्य राजनीतिक दलों की नीतियों से पूरी तरह निराश हो चुका है। आज युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले ने देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। परीक्षाओं में हो रही इस तरह की धांधली और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का इस सिस्टम से भरोसा उठ चुका है, और यही वजह है कि आज का युवा बदलाव के लिए आगे आ रहा है। इनेलो में शामिल होने वाले सभी साथियों को संगठन में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। युवाओं के इसी जोश और ऊर्जा के दम पर आने वाले समय में इनेलो प्रदेश में नया इतिहास रचेगी। इस कार्यक्रम के दौरान इनेलो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहे, इनमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सेल रमेश लाली, फतेहाबाद हलका प्रधान अंगद ढिंगसरा, शहरी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश अरोड़ा, मीडिया प्रभारी अमन शर्मा, बागीराम सोनी, रामस्वरूप दुग्गल, उन्नत बेनीवाल और डॉ. नफे सिंह शामिल थे, जिन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन, सर्कल यमुनानगर द्वारा आज समाज सेवा और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए जगाधरी बस स्टैंड के निकट होटल स्काईलार्क के बाहर राजमा-चावल के लंगर (भंडारे) का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का आयोजन एसोसिएशन के सदस्य  सतीश कुमार गुप्ता के सहयोग से किया गया।
एसोसिएशन के सर्कल सचिव एस.पी. कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे में बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया तथा प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित लोगों ने भोजन की गुणवत्ता और सेवा भावना की सराहना की।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ‘राधा रसोई’ का संचालन करने वाले सभी सेवादारों की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद ये सदस्य निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हुए हैं, जो वास्तव में अनुकरणीय है।
एसोसिएशन के सर्कल अध्यक्ष चमन लाल ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन कराना केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवता का सर्वोत्तम स्वरूप है। उन्होंने कहा कि भूखे व्यक्ति को भोजन कराने से बड़ा कोई पुण्य नहीं माना गया है। ऐसी निस्वार्थ सेवा समाज में प्रेम, सद्भाव, अपनापन और करुणा का संदेश देती है तथा जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य करती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज सेवा के कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।
आज का लंगर एसोसिएशन के सदस्य सतीश  गुप्ता द्वारा अपने पुत्र जतिन गुप्ता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कराया गया। लंगर के उपरांत उपस्थित सभी लोगों को मीठे हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया।
आज के आयोजन की विशेषता यह रही कि एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री चंदर मणि भाटिया तथा श्री एम.पी. कालरा ने पूरे समय स्वयं उपस्थित रहकर लंगर वितरण की जिम्मेदारी संभाली और सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन, सर्कल यमुनानगर द्वारा आज समाज सेवा और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए जगाधरी बस स्टैंड के निकट होटल स्काईलार्क के बाहर राजमा-चावल के लंगर (भंडारे) का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का आयोजन एसोसिएशन के सदस्य सतीश कुमार गुप्ता के सहयोग से किया गया। एसोसिएशन के सर्कल सचिव एस.पी. कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे में बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया तथा प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित लोगों ने भोजन की गुणवत्ता और सेवा भावना की सराहना की। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ‘राधा रसोई’ का संचालन करने वाले सभी सेवादारों की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद ये सदस्य निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हुए हैं, जो वास्तव में अनुकरणीय है। एसोसिएशन के सर्कल अध्यक्ष चमन लाल ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन कराना केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवता का सर्वोत्तम स्वरूप है। उन्होंने कहा कि भूखे व्यक्ति को भोजन कराने से बड़ा कोई पुण्य नहीं माना गया है। ऐसी निस्वार्थ सेवा समाज में प्रेम, सद्भाव, अपनापन और करुणा का संदेश देती है तथा जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य करती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज सेवा के कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया। आज का लंगर एसोसिएशन के सदस्य सतीश गुप्ता द्वारा अपने पुत्र जतिन गुप्ता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कराया गया। लंगर के उपरांत उपस्थित सभी लोगों को मीठे हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया। आज के आयोजन की विशेषता यह रही कि एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री चंदर मणि भाटिया तथा श्री एम.पी. कालरा ने पूरे समय स्वयं उपस्थित रहकर लंगर वितरण की जिम्मेदारी संभाली और सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026

अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में यमुनानगर में किसानों का प्रदर्शन 🇮🇳

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के आह्वान पर आज यमुनानगर में किसानों ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में विरोध मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष संजू गुंदयाना के नेतृत्व में किसान कन्हैया साहिब चौक से काली पट्टियां बांधकर पैदल मार्च करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने ट्रेड डील पर अपनी आपत्तियां जताईं और किसान हितों की सुरक्षा की मांग उठाई। बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी ने इस विरोध प्रदर्शन को प्रमुख बना दिया।

📍 स्थान: यमुनानगर, हरियाणा
📸 राष्ट्रीय कदम

#Yamunanagar #KisanProtest #BKU #TradeDeal #Farmers Haryana India InstagramNews rashtriyakadamnews KisanAndolan BreakingNews

अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में यमुनानगर में किसानों का प्रदर्शन 🇮🇳 भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के आह्वान पर आज यमुनानगर में किसानों ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में विरोध मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष संजू गुंदयाना के नेतृत्व में किसान कन्हैया साहिब चौक से काली पट्टियां बांधकर पैदल मार्च करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने ट्रेड डील पर अपनी आपत्तियां जताईं और किसान हितों की सुरक्षा की मांग उठाई। बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी ने इस विरोध प्रदर्शन को प्रमुख बना दिया। 📍 स्थान: यमुनानगर, हरियाणा 📸 राष्ट्रीय कदम #Yamunanagar #KisanProtest #BKU #TradeDeal #Farmers Haryana India InstagramNews rashtriyakadamnews KisanAndolan BreakingNews

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026

गुहला के गांव खरोदी में बुजुर्ग महिला से पेंशन झपटकर चोर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई हुई वीडियो - Jagadhri News