लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई
गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे हुई बैठक में उग्रवादियों के प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत देय विभिन्न सुविधा की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़े जाने के उद्देश्य से सुरक्षा एवं पुनर्वास के लिए तथा परिवारों के सदस्य को आर्थिक सहायता प्रदान करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।