लखीसराय: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुरानी बाजार में निकली प्रभात फेरी
लखीसराय। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के पुरानी बाजार स्थित चितरंजन रोड से रविवार की पूर्वाह्न 6:15 पर स्थानीय लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। आयोजित इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए।प्रभात फेरी चितरंजन रोड से शुरू होकर थाना चौक, पुरानी बाजार सहित विभिन मार्गो से गुजरते हुए चितरंजन रोड पहुंचकर संपन्न हुई।