मढ़ौरा: मिर्जापुर में सहयोग शिविर आयोजित, निर्धारित समय से नहीं पहुंचे अधिकारी
प्रखंड के मिर्जापुर में मंगलवार की सुबह ग्यारह बजे से मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जहां ग्रामीण जनता तो पहुंची थी लेकिन अधिकारी निर्धारित समय से नही पहुंचे इस दौरान लोगों में आक्रोश देखा गया। मंगलवार को मौके पर सभी विभाग के कर्मी मौके पर पहुँचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे थे।