जतारा: रामगढ़-चंद्रपुरा के बीच 50 साल पुरानी बिजली की लाइन से हादसा, बिजली के झटके से 5 भैंसों की मौत
टीकमगढ़। जतारा क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। रामगढ़ और चंद्रपुरा के बीच हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटने से पांच भैंसों की मौत हो गई, जबकि किसान बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पशुपालक किसान ने उचित मुआवजे की मांग की है।