हरिद्वार: खड़खड़ी व टीबड़ी क्षेत्र से नगर कोतवाली पुलिस ने 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक खड़खड़ी में काली कमली धर्मशाला वाली गली निवासी कार्तिक केसरी है, जिसके खिलाफ वाद-1476/2022 के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं वाद संख्या 2012/2022 के तहत दर्ज मुकदमे में टीबड़ी क्षेत्र निवासी वारंटी संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।