हरिद्वार: जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला मुख्यालय रौशनाबाद में की सभी अधिकारियों के साथ बैठक
आगामी लोकसभा चुनावों की आधिकारिक घोषणा भले ही अभी ना हुई हो लेकिन प्रशासन और पुलिस तैयारियों में जुट गए हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने रौशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर सभी प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों के चयन के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि चुनावों के लिए सभी तैयारियां तेज कर दी जाएं।