हरिद्वार: ऋषिकुल मैदान में तीन दिवसीय विकसित भारत संकल्प मेगा प्रदर्शनी की हुई शुरुआत, राज्यसभा और लोकसभा सांसद रहे मौजूद
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में तीन दिवसीय विकसित भारत संकल्प मेगा प्रदर्शनी की शुरुआत हो गई है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में डीआरडीओ, इसरो और भारतीय मानक ब्यूरो समेत कई केंद्रीय एजेंसियों के साथ ही तमाम स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल्स लगाए गए। इस दौरान सीएम धामी ने वर्चुअल रूप से संबोधित किया।