हरिद्वार: बहादराबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र से एक महिला शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद
बहादराबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र से आज एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिला बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव की निवासी है। आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को आज ही कोर्ट में पेश कर दिया है।