हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किए 2 वारंटी, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कोर्ट के द्वारा जारी वारंट की तामील करते हुए 2 वारंटी गिरफ्तार किए हैं। वाद संख्या 3602/2023 के वारंटी छोटा को मोहल्ला घोसियान स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है जबकि वाद संख्या 46/ 2023 के वारंटी राजन को राजीव नगर कालोनी से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।