हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस ने क्षेत्र से एक वारंटी को किया गिरफ्तार, गैर जमानत वारंट जारी होने के बाद की गई कार्रवाई
कनखल थाना पुलिस ने क्षेत्र से आज एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से आरोपी के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। आरोपी कनखल थाना क्षेत्र के शेखुपुरा का निवासी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने फरार और वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हुए हैं।