पडरौना: पकड़ी बुजुर्ग में सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध, फरियादी कार्यालयों के चक्कर काट रहे, तहसील समाधान दिवस पर नहीं मिला न्याय
कुशीनगर जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गाँव में सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने का एक और मामला सामने आया है। ग्रामीण रमेश दुबे और कमलेश दुबे का आरोप है कि उनके घर से गांव और खेतों की ओर जाने वाला वर्षों पुराना रास्ता पड़ोसियों द्वारा जबरन बंद कर दिया गया है। पीड़ितों के अनुसार यह सार्वजनिक रास्ता पड़ोसियों द्वारा अवरूद्ध कर दिया गया हैं।