पडरौना: कुशीनगर में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया हल्ला बोल, ईडी और सीबीआई से विपक्ष को परेशान करने का लगाया आरोप
कुशीनगर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हल्लाबोल। नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को सीज किए जाने और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्यवाही के विरोध में आज कुशीनगर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व अजय कुमार लल्लू ने किया।