पडरौना: कुशीनगर के एएसपी ने पुलिस सभागार में कोर्ट मोहर्रिर और न्यायालय पैरोकारों के साथ की गोष्ठी, प्रभावी पैरवी के दिए निर्देश
कुशीनगर एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन मे एएसपी रितेश सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के सभी थानों पर नियुक्त न्यायालय पैरोकारों और कोर्ट मोहर्रिरों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया।इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य था की गैंगस्टर,माफिया, महिला अपराध,पॉक्सो एक्ट सहित जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों की प्रभावी पैरवी कर न्याय दिलाना हैं।