पडरौना: थाना रविन्द्र नगर धूस क्षेत्र में पुलिस और तस्कर के बीच दिनदहाड़े हुई मुठभेड़, ₹25000 का इनामी पशु तस्कर हुआ घायल
कुशीनगर रविन्द्रनगर धूस थाना क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्कर के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी बदमाश क्यामुद्दीन अंसारी घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को उसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगद पैसे मिले हैं।पुलिस रविन्द्रनगर धूस थाना क्षेत्र में पशु तस्कर पर हुई कार्रवाई।