नानपुर में आम के बगीचे से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
नानपुर. थाना क्षेत्र के मोहनी गांव स्थित दशइ पोखर के समीप आम के बगीचे में गुरुवार की अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. मृतक के शव के पास ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई.
सूचना मिलते ही एडीशनल एसपी सुनीता कुमारी, थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार, पुअनि राकेश कुमार सिंह, पुअनि कुश कुमार, ओम प्रकाश, अमलेश कुमार एवं विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई. टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट, खून के नमूने एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए.
मृतक की पहचान कौरिया रायपुर वार्ड 1 निवासी पृथ्वीराज चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई. युवक के माथे पर गंभीर चोट का निशान पाया गया. पुलिस को आशंका है कि हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को बगीचे में फेंका गया है. शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
पुलिस ने घटनास्थल से ग्लैमर मोटरसाइकिल जब्त कर थाना लाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के विरुद्ध नानपुर थाने में मारपीट एवं चोरी के कुल चार मामले दर्ज थे.
मृतक के पिता पृथ्वीराज चौधरी ने अपने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. एएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि युवक के माथे पर गंभीर चोट का निशान है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा. पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है.
#Sitamarhi #Nanpur #SitamarhiNews #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #MurderCase #PoliceInvestigation #FSL #SitamarhiPrimeNews
नानपुर समाचार, सीतामढ़ी समाचार, मोहनी गांव शव बरामद, दशइ पोखर, विकास कुमार हत्या मामला, नानपुर पुलिस, सीतामढ़ी अपराध समाचार, युवक का शव, आम के बगीचे में शव, एफएसएल जांच, पोस्टमार्टम, बिहार क्राइम न्यूज, सीतामढ़ी प्राइम न्यूज