रंगदारी न देने पर घर में घुसकर चाकू.रॉड से हमला, गहने छीने: तीन पर प्राथमिकी दर्ज
बाजपट्टी : थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव वार्ड 07 में आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और लूटपाट का मामला सामने आया है. पीड़िता सरस्वती देवी ने बाजपट्टी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है.
आवेदन के अनुसार, स्थानीय शराब कारोबारी चुन्नू सिंह पूर्व से रंगदारी की मांग कर रहा था. 25 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे चुन्नू सिंह, मनीष कुमार और अमित कुमार लाठी, रॉड, फाइटर और चाकू से लैस होकर घर में घुसे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से बेटे बलिराम कुमार और सरस्वती देवी पर वार किया. बीच-बचाव करने आई सास लीला देवी के पेट पर लोहे के फाइटर से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं.
आरोप है कि हमलावरों ने सोने का जितिया भी छीन लिया. सभी घायलों का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.घटना का अनुसंधान एसआई जेपी यादव कर रहे है