सीतामढ़ी में आठ गोलियां मारकर हत्या करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, केरल से दबोचा गया मुख्य आरोपित
सीतामढ़ी जिला पार्षद पति सह प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्याकांड के मुख्य आरोपित एवं 25 हजार रुपये के इनामी एजाज अहमद को केरल के कोल्लम से गिरफ्तार किया गया है.
बताया जा रहा है कि बैद्यनाथ महतो की आठ गोलियां मारकर हत्या की गई थी. घटना के बाद से मुख्य आरोपित एजाज अहमद लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही थी.
आखिरकार सीतामढ़ी एसपी की स्पेशल टीम ने केरल के कोल्लम में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब हत्याकांड की साजिश, हत्या में शामिल अन्य आरोपितों और हथियारों से जुड़े राज खोलने में जुटी है.
**#Sitamarhi #SitamarhiPrimeNews #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #SitamarhiPolice #BaidyanathMahato #Arrested #Kerala #Kollam #MurderCase #बड़ीखबर #सीतामढ़ी #बिहारपुलिस**
सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़, सीतामढ़ी, बैद्यनाथ महतो हत्याकांड, एजाज अहमद गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी, कोल्लम केरल, सीतामढ़ी क्राइम न्यूज, जिला पार्षद पति हत्या, आठ गोली मारकर हत्या, एसपी स्पेशल टीम, बिहार क्राइम न्यूज, हत्या की साजिश, हथियार का राज
Bajpatti, Sitamarhi | Nov 7, 2026