🚨 VVM कॉलेज के गणेश विसर्जन से लौट रहे छात्रों पर नकाबपोशों का हमला, 5 घायल! सोने की चेन चांदी का लॉकेट और मोबाइल ले गए हमलावर
बैतूल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे बैल बाजार के पास VVM कॉलेज के गणेश विसर्जन से लौट रहे छात्रों पर पांच नकाबपोश युवकों ने कथित तौर पर लकड़ी, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में 5 छात्र घायल हुए हैं, जिनमें 2 को गंभीर चोटें आने की जानकारी है।
हमलावरों ने एक कार में भी तोड़फोड़ की। घायल छात्रों ने आरोप लगाया कि हमलावर सोने की चेन, मोबाइल फोन और चांदी का कड़ा लेकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना, गंज थाना और डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। छात्रों ने तड़के करीब 4 बजे कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📍 बैतूल | मध्य प्रदेश
#VVMCollege #VVMकालेज #VVMCollegeBetul #Betul #बैतूल #BetulNews #बैतूलन्यूज #GaneshVisarjan #गणेशविसर्जन #StudentAttack #छात्रोंपरहमला #CrimeNews #क्राइम_न्यूज #BetulPolice #बैतूलपुलिस #KotwaliPolice #KotwaliThana #GanjThana #GanjPolice #Dial112 #MPPolice #MadhyaPradeshPolice #MadhyaPradesh #मध्यप्रदेश #BreakingNews #ब्रेकिंगन्यूज #LatestNews #ViralNews #ViralVideo #betulpolice