कुटुंबा: कुटुंबा में पंचायत स्तर पर लगा सहयोग शिविर, 556 आवेदन में से 374 मामलों का मौके पर निष्पादन
कुटुंबा प्रखंड की संडा, महाराजगंज, डुमरी एवं मटपा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के संकल्प के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही करना था, ताकि उन्हें अपनी शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए प्रखंड एवं जिला कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।