🚨 बदायूं BIG BREAKING NEWS
प्रसव के बाद महिला की मौत, इनाया हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला मोड़ स्थित इनाया हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव कोटा निवासी वीरपाल अपनी पत्नी प्रेमलता को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ऑपरेशन के बाद महिला ने पुत्र को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
अस्पताल से महिला को बरेली रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। परिजनों ने थाना अलापुर में लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
अब सवाल यह है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत कैसे बिगड़ी? क्या इलाज में कोई लापरवाही हुई? पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
📍 स्थान: बदायूं, उत्तर प्रदेश
✍️ संवाददाता:
#B