धमदाहा: गणतंत्र दिवस को लेकर धमदाहा अनुमंडल कार्यालय परिसर में हुई बैठक, डीएसपी, एसडीओ, सीओ समेत अन्य लोग रहे मौजूद
अनुमण्डल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राजीव कुमार ने उपस्थित सभी लोगों से गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए की गई रणनीति को साझा किया.