धमदाहा: बी कोठी मुख्य बाजार में युवकों ने दुकानदार और उसके परिवार को घर में घुसकर पीटकर की लूटपाट, पुलिस जांच में जुटी
बी कोठी मुख्य बाजार में मामूली विवाद में युवकों ने झुंड बनाकर एक दुकानदार समेत उसके पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी एवं इस दौरान दुकान के भीतर रखे डेढ़ लाख रुपया भी लूट लिया,घटना में दुकानदार के परिवार के कई लोग घायल हो गए हैं ,घटना की लिखित शिकायत बी कोठी पुलिस से की गई है, घटना के बाद से बी कोठी बाजार के व्यवसाई डरे सहमे हुए हैं।