धमदाहा: बी कोठी मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने एक मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान में की चोरी, बी कोठी पुलिस जांच में जुटी
ठंड के मौसम बढ़ते ही बड़हरा कोठी बाजार में चोरी का घटना में इजाफा हुआ है। बीती रात बसस्टैंड स्थित नंदन कुमार सिंह के मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान के शटर का ताला तोड़ कर टायर, डिक्की, लेगार्ड, हेलमेट सहित अन्य पार्ट्स की चोरी कर लिया गया है। इस बाबत पीड़ित दुकानदार ने बी कोठी थाने में आवेदन देकर मदद का गुहार लगाया है।